
Dharmendra Pradhan Street Fighter Statement: नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद छोड़ने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार सार्वजनिक रूप से बोले। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी माहौल गर्मा दिया।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी राजनीति जमीन से जुड़ी है। उन्होंने खुद को “स्ट्रीट फाइटर” बताते हुए कहा कि वे एसी कमरों में बैठकर राजनीति करने वालों में नहीं हैं। यह टिप्पणी उस समय आई जब दोनों नेताओं के बीच पुराने राजनीतिक दिनों को लेकर चर्चा चल रही थी।
प्रधान ने बातचीत में बताया कि वे पहले भी अपने क्षेत्र के किसानों और स्थानीय मुद्दों को लेकर जयराम रमेश से मिलते रहे हैं। इसी दौरान जयराम रमेश ने हल्के अंदाज में “It Happens” कहा, जिस पर प्रधान ने जवाब दिया, “Nothing Happens, I am a Street Fighter, not an AC Room Activist.”
उधर, संसद में सरकार ने पेपर लीक पर शिकंजा कसने के लिए नया संशोधन विधेयक भी पेश किया है। प्रस्तावित बदलावों के तहत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसियों या अधिकारियों की संलिप्तता मिलने पर 10 साल तक की जेल और 5 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी और कई सांसदों ने उनके फैसले को लेकर प्रतिक्रिया भी दी।
