दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ।News4u36

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Mkyadu
2 Min Read

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस बैठक की तस्वीरें जारी की हैं।

रेखा गुप्ता, जो पहली बार विधायक बनी हैं, ने गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। यह खास मौका इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा,

“आज प्रधानमंत्री आवास में नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। आपके नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार सुशासन और लोक कल्याण के मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सरकार बनते ही बड़ा बदलाव, केजरीवाल सरकार के स्टाफ की छुट्टी

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली सरकार में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने पद संभालने के एक दिन बाद ही सभी मंत्रालयों में अस्थायी स्टाफ की छुट्टी कर दी। अब इन विभागों में नए लोगों की भर्ती होगी।

सरकारी नियमों के अनुसार, मंत्रियों के कार्यकाल के दौरान नियुक्त अस्थायी स्टाफ का कार्यकाल भी मंत्री के साथ ही समाप्त हो जाता है। इसी के तहत सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में लौटने का आदेश दिया है।

पिछली सरकार के दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में तैनात किया गया था। अब नई सरकार ने सभी को उनके मूल स्थानों पर भेजने का फैसला लिया है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन