छत्तीसगढ़ के माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ ।News4u36

छत्तीसगढ़ के माता मंदिरों में भक्तों की भीड़

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस साल नवरात्रि 8 दिन की होगी क्योंकि एक तिथि का क्षय हो रहा है। भक्त आस्था के साथ माता के दर्शन और पूजा करने मंदिर पहुंच रहे हैं।

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी, दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, सूरजपुर में मां कुदरगढ़ी, चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी, धमतरी में मां अंगारमोती और बिलई माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर, बंजारी मंदिर और काली माता मंदिर में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

डोंगरगढ़ का मां बम्लेश्वरी मंदिर

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर ऐतिहासिक और आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं माता पूरी करती हैं। नवरात्रि के दौरान यहां मेले जैसा माहौल रहता है और नौ दिन तक ज्योति कलश जलाए जाते हैं।

दंतेवाड़ा का मां दंतेश्वरी मंदिर

दंतेवाड़ा का मां दंतेश्वरी मंदिर 52 शक्ति पीठों में से एक है। इतिहासकारों के अनुसार, इसका निर्माण चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था। पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह मंदिर हिंदू आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि नवरात्रि में मनोकामना दीपक जलाने से मां सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। यह मंदिर बस्तर राज्य की कुल देवी का स्थल भी है। कहा जाता है कि सतयुग में देवी सती का दांत यहां गिरा था, जिस स्थान पर यह मंदिर बना है।

छत्तीसगढ़ के माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवी के दर्शन कर रहे हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन