छत्तीसगढ़: पैसों की बारिश का झांसा, तांत्रिकों ने 52 लाख ठगे ।News4u36

छत्तीसगढ़: पैसों की बारिश का झांसा, तांत्रिकों ने 52 लाख ठगे

Mkyadu
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में अंधविश्वास के कारण ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने तंत्र-मंत्र के झांसे में आकर 52 लाख रुपए गंवा दिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कैसे हुआ धोखा?
ग्राम परसवानी के निवासी लेखराम चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले मोहन शर्मा, धरमपाल गुप्ता और रेखा राजपूत ने बार-बार फोन और व्हाट्सएप के जरिए तंत्र-मंत्र से दुख दूर करने और पैसों की बारिश कराने का दावा किया। मोहन शर्मा ने तंत्र-मंत्र की तस्वीरें और वीडियो भेजकर विश्वास दिलाया। उनकी बातों में आकर लेखराम ने अपने आधार कार्ड, घर और कमरे की तस्वीरें भी भेज दीं।

धोखाधड़ी की कहानी
इन लोगों ने 18 अक्टूबर 2021 से 25 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से 52 लाख 49 हजार 425 रुपए अपने खाते में जमा करवा लिए। बाद में परिवार ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो झूठे वादे किए गए।

पुलिस ने क्या किया?
शिकायत के बाद कुरूद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों ने पैसों को डबल करने और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की है। एफआईआर दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन