
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी 4 सितंबर को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में ‘चीनी सत्याग्रह’ करेगी।
प्रदेश कांग्रेस ने इस आंदोलन को लेकर सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी की तैयारी है कि स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाकर प्रदर्शन किया जाए।

बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस का आरोप है कि शक्कर के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी सरकार पर दबाव बनाने और कीमतों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन करेगी।
जिला मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता
4 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में जिला और ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी नेताओं से आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए तैयारी करने को कहा है
