CGPSC Scam: टामन सिंह और श्रवण गोयल को कोर्ट से झटका, बढ़ी रिमांड ।News4u36

CGPSC Scam: टामन सिंह और श्रवण गोयल को कोर्ट से झटका, बढ़ी रिमांड

Mkyadu
1 Min Read

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अगले हफ्ते, यानी 7 दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

18 नवंबर को सीबीआई ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, और 19 नवंबर को उन्हें अदालत में पेश किया। 7 दिन तक दोनों से पूछताछ की गई, और अब उन्हें रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा। यह जांच सीजीपीएससी की 2019-2022 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी है, जिसमें कुछ चयनित अभ्यर्थियों के बारे में गंभीर आरोप हैं।

सीजीपीएससी घोटाले के आरोप में कहा जा रहा है कि तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ प्रभावशाली नेताओं के बच्चों को नौकरी दिलवाने के लिए गलत तरीके अपनाए। इस मामले में ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया है। 2020 और 2021 में 175 और 171 पदों पर भर्ती परीक्षा हुई थी, जिनमें घोटाले के आरोप हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन