July 21, 2026
बिलासपुर में बड़ा हादसा: करंट लगते ही खंभे पर लटक गया ठेकाकर्मी
Advertisement Banner

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक ठेकाकर्मी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभे पर काम करने भेज दिया गया। काम के दौरान वह 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा मोहभट्टा मेला परिसर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि युवक चालू बिजली लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया। घायल कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक करंट लगने के बाद खंभे पर लटका दिखाई दे रहा है। दर्द से तड़प रहे कर्मचारी को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और सीढ़ी की मदद से उसे नीचे उतारा।

इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन