CG: स्कूल खुलते ही चोरी का खुलासा, 10 पंखे और राशन गायब ।News4u36

CG: स्कूल खुलते ही चोरी का खुलासा, 10 पंखे और राशन गायब

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एनसीडीसी स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद जब कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचे, तो पता चला कि चोर स्कूल से 10 पंखे और रसोई से राशन सामग्री चुरा ले गए हैं।

कैसे हुआ चोरी का खुलासा:

स्कूल की सहायक शिक्षिका लक्ष्मी साहू ने बताया कि स्कूल 30 अप्रैल को गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद कर दिया गया था। 16 जून को जब वे स्कूल की सफाई के लिए पहुंचीं और किचन का ताला खोला, तब चोरी की जानकारी सामने आई।

पिछले दरवाजे से घुसे थे चोर:

चोर स्कूल के पिछले हिस्से से अंदर घुसे और पांच कमरों से 10 पंखे चुरा लिए। साथ ही महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित रसोई से पांच बोरी चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी ले गए।

पहले भी हो चुकी है चोरी:

शिक्षिका के अनुसार, स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी है। इस घटना से मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) बनाने वाले स्व-सहायता समूह को भारी परेशानी हो सकती है।

पुलिस कर रही जांच:

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि सभी कमरों के ताले सुरक्षित थे, लेकिन अंदर का सामान गायब था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन