रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने Excise Department में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के 200 पद और उप निरीक्षक (Sub Inspector) के 90 पद पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड के नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला (Liquor Scam) हुआ था, जिसमें 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई, लेकिन हमारी सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होगा।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में राजस्व (Revenue) में बढ़ोतरी होगी और विभाग अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि श्रीनिवास राव मद्दी की ड्रेस से साफ जाहिर होता है कि वह शराब को छूते भी नहीं हैं, जिससे उम्मीद है कि Excise Corporation और मजबूत होगा।
