कमल विहार में चला बुलडोजर: RDA की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

रायपुर। कमल विहार और कौशल्या विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। RDA की 26 एकड़ जमीन पर बने अवैध मकानों और नए निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम नंद कुमार चौबे, RDA और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बिना अनुमति कब्जा किया था जमीन पर

यह जमीन RDA की स्वामित्व वाली है, जिस पर कई लोगों ने बिना अनुमति के कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने पहले भी कई बार नोटिस जारी कर लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

बेघर लोगों को मिलेगा नया आशियाना

एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि जिन लोगों के पास रहने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, उन्हें बीएसयूपी (BSUP) योजना के तहत शिफ्ट किया जाएगा। जिनके पास दूसरी जगह घर है, उन्हें वहीं स्थानांतरित किया जाएगा।

अवैध निर्माणों पर सख्ती जारी रहेगी

प्रशासन ने साफ किया है कि रायपुर शहर में जहां-जहां अवैध निर्माण पाए जाएंगे, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन