Bulandshahr News: ये कैसा अंधविश्वास, सांप ने युवक को डसा, तो जिंदा करने के आस में गंगा में लटका दिया उसका शव…

Bulandshahr News: एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। लेकिन उस मृत युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने गंगा के पानी में रस्सी से बांधकर लटका दिया।

अंधविश्वास: गंगा में शव को रखने से जहर का असर समाप्त हो जाता है

जानकारी के अनुसार, आहार थाना क्षेत्र के जयरामपुर कुदैना गांव निवासी मोहित( 20 साल) को खेत में एक सांप ने डस लिया था। जिसके बाद युवक के घर में चीख-पुकार मच गई। युवक के किसी परिजन ने सुझाव दिया की बॉडी को गंगा के पानी में रखे तो सांप के जहर का असर उतार जाएगा जिससे मृत युवक जीवित हो सकता है? इसी अंधविश्वास में पड़कर परिजन और सभी ग्रामीण युवक के शव को गंगा किनारे पुल के पास लेकर पहुंच गए।

इसे देखने उमड़ी लोगों की भीड़

रस्सी से मृत रोहित के शव को बांधकर गंगा में लटका दिया गया। तेज बहाव के बीच शव काफी समय तक पानी में उतराता रहा। इस दौरान इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहुत देर होने के बाद भी जब गंगा में मोहित की कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया। किसी ने इस बीच उस पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सांप ने खेत में डस लिया था

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1785886786952323387

ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि मोहित खेत पर गया हुआ था। वहीं सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। तब दूसरे डॉक्टर से उसका इलाज करवाया। फिर भी युवक की हालत वैसी ही रही।

इसके बाद परिजन को कुछ लोगों ने ये सलाह दी कि गंगा में शव को प्रवाहित जल में रखने से सांप के काटने का जहर उतर जाता है। इसी कारण से युवक को जिंदा करने के आज परिजनों ने शव को गंगा में लटका दिया था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन