बिलासपुर: पति-पत्नी के झगड़े में समझाने गया आरक्षक , हो गई पिटाई : Police constable beaten in Bilaspur

Police constable beaten in Bilaspur: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोनी थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में समझाइश देने पहुंचे डायल 112 के आरक्षक पर ही हमला हो गया। गुस्साए पति ने आरक्षक की जमकर पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तिफरा पुलिस कॉलोनी निवासी आरक्षक मनीराम साहू डायल 112 सरकंडा ईगल-2 यूनिट में पदस्थ हैं। 4 अक्टूबर की रात करीब 7:45 बजे उन्हें कोनी आईटीआई गेट के पास स्थित रिवर व्यू कॉलोनी से एक कॉल मिली, जिसमें निशा पटेल नामक महिला ने पति-पत्नी के विवाद की सूचना दी थी।

मनीराम अपने चालक पालेश्वर नायक के साथ मौके पर पहुंचे। वहां महिला ने बताया कि उसका पति मयाराम पटेल शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है। आरक्षक मनीराम जब उसे शांत कराने और समझाने लगे, तभी मयाराम आगबबूला हो गया। उसने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपी ने आरक्षक को खेत की ओर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया और वर्दी फाड़ दी। किसी तरह आरक्षक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी मयाराम पटेल के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 132, 221, 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन