Blinkit डिलीवरी बॉय ने छुआ महिला का प्राइवेट पार्ट , मचा हंगामा : Blinkit Delivery Boy Delhi Viral Video ।News4u36

Blinkit डिलीवरी बॉय ने छुआ महिला का प्राइवेट पार्ट , मचा हंगामा : Blinkit Delivery Boy Delhi Viral Video

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Blinkit Delivery Boy Delhi Viral Video: राजधानी दिल्ली से ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि डिलीवरी के दौरान एजेंट ने न सिर्फ गलत तरीके से छुआ बल्कि इसके बाद कंपनी ने भी लापरवाही दिखाई। यह घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

डिलीवरी के दौरान की गंदी हरकत

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की महिला ने Blinkit ऐप से ग्रॉसरी ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय जब सामान लेकर पहुंचा, तो उसने पैसे लेते समय महिला के शरीर को गलत तरीके से छू लिया। महिला ने तुरंत खुद को पीछे किया और पार्सल अपने सामने रख लिया।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि ब्लिंकिट एजेंट पीले रंग की यूनिफॉर्म में पार्सल दे रहा है। जैसे ही वह महिला से पैसे लेता है, वह अचानक अनुचित हरकत करता है। महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा —

“आज ब्लिंकिट से ऑर्डर करने के बाद मेरे साथ यह हुआ। डिलीवरी बॉय ने मेरा पता पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ। क्या भारत में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ मजाक है?

महिला ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

महिला का कहना है कि शुरुआत में ब्लिंकिट ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी सिर्फ डिलीवरी एजेंट को चेतावनी देने की बात कर रही थी। लेकिन जब उन्होंने CCTV वीडियो सबूत भेजा, तब जाकर कंपनी ने कार्रवाई करते हुए एजेंट का कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया।

ब्लिंकिट ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद Blinkit की ओर से बयान जारी किया गया। कंपनी ने कहा —

“हमें खेद है कि ग्राहक को ऐसा अनुभव हुआ। हमने आरोपी डिलीवरी एजेंट का कॉन्ट्रैक्ट तुरंत समाप्त कर दिया है और जांच जारी है।”


महिला ने FIR दर्ज नहीं कराई

महिला ने बताया कि उन्होंने अब तक FIR दर्ज नहीं कराई है, क्योंकि उन्हें परिवार में मानसिक तनाव बढ़ने का डर है। हालांकि, उन्होंने कंपनी से कड़ी कार्रवाई और डिलीवरी एजेंट की ब्लैकलिस्टिंग की मांग की है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन