जगन्नाथ पुरी दर्शन को गए भिलाई के युवक की समुद्र में डूबने से मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

भिलाई। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गए भिलाई के एक युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश गुप्ता (26) के रूप में हुई है, जो रिसाली नगर निगम के रूआबांधा वार्ड क्रमांक-3 का निवासी था। वह 27 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी गया था।

दर्शन के बाद सभी युवक समुद्र किनारे घूमने पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान तेज लहरों ने मुकेश को खींच लिया और वह गहरे पानी में डूब गया। तटरक्षक दल ने उसकी तलाश कर शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डूबते समय किसी ने उसकी मदद नहीं की। शव को भिलाई लाया जा चुका है और आज रिसाली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य