भिलाई के सिविल कांट्रेक्टर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 36 लाख की ठगी ।News4u36

भिलाई के सिविल कांट्रेक्टर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 36 लाख की ठगी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

भिलाई। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो की रील देखते समय एक भ्रामक विज्ञापन के झांसे में आकर सेक्टर-8 निवासी सिविल कांट्रेक्टर आर. रूपेश (53) से करीब ₹36 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ित ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

कैसे हुआ ठगी का शिकार:

7 अप्रैल 2025 को फेसबुक पर स्क्रॉल करते समय ‘ट्रेड फिनब्रिज कैपिटल’ नामक कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें एक अभिनेत्री प्रमोशन कर रही थी।

गूगल पर सर्च करने के कुछ ही मिनटों बाद ‘क्वांटम राधिका’ नामक महिला का कॉल आया, जो खुद को कंपनी की प्रतिनिधि बता रही थी।

पहले ₹25,704 की शुरुआती निवेश राशि मांगी गई, जिसे HDFC बैंक के जरिए मुकुल पाठक के खाते में ट्रांसफर किया गया।

फिर लगातार बड़े मुनाफे का लालच देकर ₹50,000 से ₹2 लाख तक की रकम कई किस्तों में मंगवाई गई।

12 मई से 25 जुलाई तक कुल ₹35,90,880 की ठगी हो गई।

जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो कमीशन के नाम पर और रकम मांगी गई और विरोध करने पर कॉलर ने गाली देकर ब्लॉक कर दिया।


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन