भिलाई अधजली लाश मामला: पत्नी-बेटी और दामाद गिरफ्तार

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना इलाके में उमदा-पथर्रा रोड के पास एक खेत में मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, बेटी और दामाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान रॉकी लांजेवार (निवासी: पावर हाउस, भिलाई) के रूप में हुई है। रॉकी तीन साल पहले अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद भी वह घर में शराब पीकर विवाद करता रहता था।

घटना का दिन:

शनिवार, 5 अप्रैल को रॉकी ने शराब पीकर घर में पत्नी, बेटी और दामाद से झगड़ा किया। इसी दौरान उसने अपनी बेटी को फिर से गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इससे बेटी बहुत गुस्से में आ गई और उसने अपने पति दुल्यांश गजभिये को बताया।

इसके बाद दुल्यांश ने लोहे की रॉड से रॉकी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर दुल्यांश ने अपनी पत्नी सृष्टि और सास मोहनी के साथ मिलकर शव को कपड़ों में लपेटा, मेटाडोर गाड़ी में रखकर सुनसान जगह ले गए और मिट्टी तेल डालकर शव को जला दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

दुल्यांश गजभिये (21) – ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई

सृष्टि गजभिये (20) – पत्नी दुल्यांश

मोहनी लांजेवार (35) – पत्नी रॉकी लांजेवार, निवासी जलेबी चौक, केम्प-1

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन