नगरनार स्टील प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

जगदलपुर। नगरनार के एनएमडीसी स्टील प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोक ओवन सेक्शन में गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि 10 किलोमीटर दूर से धुआं और लपटें साफ नजर आ रही थीं। प्लांट में रखी करोड़ों की कीमती बैटरियां जलकर खाक हो गईं।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर से पहुंचीं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है। साथ ही मेंटनेंस और उत्पादन में देरी से भी भारी घाटा होने की संभावना है।

राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों ने खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने में लगे थे, लेकिन अधिकारियों ने हालात को सामान्य बताते हुए काम जारी रखने का दबाव बनाया।

चिंता की बात यह है कि पहले भी प्लांट में आगजनी और हॉट मेटल छिड़काव जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कर्मचारी घायल हुए थे। इसके बावजूद न तो प्लांट में आग से बचाव के ठोस इंतजाम किए गए हैं, न ही कर्मचारियों के इलाज के लिए पास में कोई अस्पताल है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन