सूर्या-गंभीर की नहीं चली! वर्ल्ड कप के बीच BCCI ने ठुकराई बड़ी मांग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां या परिवार नहीं रह सकेंगे। यह फैसला खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के लिए झटके जैसा माना जा रहा है।

टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हेड कोच गौतम गंभीर ने इस मामले को लेकर BCCI से बात की थी। खिलाड़ियों की मांग थी कि उनकी पत्नियां या मंगेतर उनके साथ रह सकें, लेकिन बोर्ड ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया।

BCCI ने क्यों ठुकराई मांग?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने साफ कहा है कि खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आधिकारिक तौर पर नहीं ठहर सकते। हालांकि, अगर परिवार के सदस्य चाहें तो वे अलग से अपनी व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन टीम होटल या ट्रैवल प्लान का हिस्सा नहीं होंगे।

पहले भी सख्त कर चुका है बोर्ड

कोविड काल के दौरान BCCI ने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की छूट दी थी। लेकिन इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को मिली हार के बाद बोर्ड ने नियम सख्त कर दिए। उस समय यह तय किया गया था कि केवल 45 दिनों से लंबे विदेशी दौरे पर ही खिलाड़ी अपने परिवार को अधिकतम 14 दिन तक साथ रख सकते हैं।

भारत का वर्ल्ड कप सफर

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से जीता, हालांकि मैच के दौरान टीम एक समय मुश्किल में भी फंस गई थी।

अगला मुकाबला

भारतीय टीम का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इससे पहले टीम इंडिया दिल्ली पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर भी किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन