T20 World Cup 2026 विवाद खत्म: ICC ने कहा— बांग्लादेश पर नहीं लगेगा कोई दंड ।News4u36

T20 World Cup 2026 विवाद खत्म: ICC ने कहा— बांग्लादेश पर नहीं लगेगा कोई दंड

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

टी-20 विश्व कप 2026 में हिस्सा न लेने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया है कि इस मामले में बांग्लादेश को न तो जुर्माना लगेगा और न ही कोई खेल या प्रशासनिक सजा दी जाएगी।

ICC का यह फैसला BCB और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ लंबी बातचीत के बाद लिया गया है। परिषद ने कहा कि वह विवादों को सजा के बजाय आपसी सहयोग और बातचीत से सुलझाने में विश्वास रखती है।

BCB पर नहीं लगेगा कोई दंड

ICC ने अपने बयान में कहा,
“मौजूदा मामले को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।”

ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि BCB चाहे तो वह मौजूदा ICC नियमों के तहत विवाद समाधान समिति (DRC) से संपर्क कर सकता है। यह फैसला ICC की निष्पक्ष और तटस्थ नीति को दर्शाता है।

बांग्लादेश को मिलेगी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी

ICC ने बांग्लादेश के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। परिषद ने पुष्टि की है कि 2031 पुरुष वनडे विश्व कप से पहले बांग्लादेश को एक ICC टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी।

हालांकि यह मेजबानी ICC की तय प्रक्रियाओं, समय-सीमा और संचालन नियमों के अनुसार ही होगी। यह फैसला BCB की उस मांग के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने भविष्य में ICC टूर्नामेंट आयोजित करने की इच्छा जताई थी।

टी-20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को मिली जगह

टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।
दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने टीम को भारत यात्रा और वहां खेलने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

BCB ने अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ICC बोर्ड ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में एंट्री दे दी गई।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन