July 15, 2026
https://news4u36.in/108-injured-wedding-bus-accident-ratanpur-mahamaya-temple/
Advertisement Banner

मनेन्द्रगढ़। जनकपुर से रतनपुर के महामाया मंदिर जा रही एक बस मंगलवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे करीब 54 जोड़े इस बस में सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी, जिससे बस में बैठे 108 दूल्हे-दुल्हनिया समेत सभी यात्री घायल हो गए।

यह हादसा पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक-कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

इस घटना ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों और परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन