June 23, 2026
Balrampur Scorpio Accident: बड़ा हादसा, गहरे खदान में गिरी स्कार्पियो,6 की मौत
Advertisement Banner

Balrampur Scorpio Accident: राजपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर-कुसमी रोड पर ग्राम लडुआ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खदान (डबरी) में गिर गई, जिससे एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले थे और सूरजपुर जा रहे थे।

शनिवार रात करीब 8 बजे स्कॉर्पियो में एक बच्ची, एक महिला और चार पुरुषों के साथ चालक मुकेश दास राजपुर की ओर जा रहे थे। लेकिन ग्राम लडुआ के पास तेज गति के कारण चालक का नियंत्रण खो गया, और गाड़ी सड़क किनारे मौजूद खदान में जा गिरी।

Balrampur Scorpio Accident: गाड़ी के गेट लॉक हो गए थे, जिससे सभी फंस गए हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। किसी तरह चालक को खिड़की के जरिए बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। धीरे-धीरे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा पानी में डूबता गया, जिससे गाड़ी में पानी भर गया और गेट लॉक हो गए। गाड़ी में फंसे लोगों का दम घुटने लगा। गहरे पानी के कारण किसी भी तरह की मदद करने में मुश्किल हो रही थी।

गाड़ी में पानी भरने से सभी की मौत हो गई घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और एक्सीवेटर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। इसमें करीब आधा घंटा लग गया। सभी को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 8 साल की लड़की कृति, महिला चंद्रावती, मंगल, उदय, भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को गंभीर चोटें आई हैं और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया है।

खदान के पास सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी जिस खदान में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में है, लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी न होने के कारण हादसे के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी करीब 10 फीट तक भरा हुआ था, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा डूब गया था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन