अबान अहमद का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता अतीक, चाचा अशरफ और भाई असद के पास बनेगी कब्र

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

झांसी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। परिवार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अबान की कब्र उसी स्थान पर तैयार की गई है, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद अहमद दफन हैं। जनाजे की नमाज कब्रिस्तान परिसर में अदा की जाएगी, जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अंतिम संस्कार सादगी के साथ कराने की तैयारी है।

अबान के अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। हालांकि उसके बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। दोनों अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं और उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है।

गौरतलब है कि गुरुवार को झांसी में हुए सड़क हादसे में अबान अहमद की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के उपरांत प्रयागराज लाया गया।

साल 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए असद अहमद को भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इसके दो दिन बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दोनों को भी इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अब उसी कब्रिस्तान में परिवार के एक और  सदस्य को दफनाया जाएगा

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन