खैरागढ़: अतरिया गांव में दंपति की घर में बेरहमी से हत्या : Ateria village murder Khairagarh

Ateria village murder Khairagarh: खैरागढ़: अतरिया गांव में शुक्रवार तड़के एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई।

मृतक दंपति की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की

गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदेही से पूछताछ जारी

पुलिस ने पड़ोसी भगवती गोंड (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है।

गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हत्या के बाद अतरिया गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात किया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस जघन्य वारदात का खुलासा होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन