मणिपुर में शहीद हुआ छत्तीसगढ़ का लाल : Assam Rifles jawan killed ।News4u36

मणिपुर में शहीद हुआ छत्तीसगढ़ का लाल : Assam Rifles jawan killed

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Assam Rifles jawan killed: रायपुर/मणिपुर। 19 सितंबर की शाम मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबाल लेइकाई इलाके में अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के 29 वर्षीय राइफलमैन जीडी कशव और नेपाल के 58 वर्षीय नायब सूबेदार श्याम गुरुङ शहीद हो गए।

हमले में दो जवान शहीद, पांच घायल

जानकारी के मुताबिक, असम राइफल्स का दल टाटा 407 वाहन से इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में दो जवानों ने वीरगति पाई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS), इम्फाल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ का सपूत जीडी कशव हुआ शहीद

शहीद जवानों में शामिल राइफलमैन जीडी कशव छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। जवान की शहादत की खबर से पूरे गांव और राज्य में शोक की लहर है। लोग उनके साहस और देशभक्ति को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

मणिपुर पुलिस और सेना की कार्रवाई

मणिपुर पुलिस ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। घटना स्थल पर तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन