July 1, 2026
आरंग में हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट के आरोप पर सड़क पर उतरा सतनामी समाज
Advertisement Banner

आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। समाज के लोगों ने कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे वाहन को रोकने के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के बीच ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि यह घटना थाने के सामने हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

वायरल वीडियो के बाद भड़का गुस्सा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाना पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है।

समाज के लोगों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए।

थाने में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए आरंग थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक कुमार झा ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन