July 15, 2026
जरीन खान के समर्थन में उतरे एजाज खान, पैपराजी को लगाई फटकार
Advertisement Banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के हालिया वायरल वीडियो के बाद अब अभिनेता एजाज खान भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। एजाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पैपराजी के कुछ लोगों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की हरकतें पूरे मीडिया की छवि खराब करती हैं।

एजाज खान ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए अभिनेत्रियों के साथ गलत तरीके से पेश आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई अपनी मां या बहन से भी ऐसी बातें करेगा। उन्होंने पैपराजी से महिलाओं का सम्मान करने और मर्यादा में रहकर काम करने की सलाह दी।

एक्टर ने आगे कहा कि जो लोग कैमरे के सामने आने में सहज हैं, उन्हें ही रिकॉर्ड करें। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उनके परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ तो वह इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों से माफी मांगने और अपनी आदत सुधारने की भी बात कही।

दरअसल, कुछ दिन पहले जरीन खान एक स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान कैमरों के पीछे से किसी ने उनकी ड्रेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर जरीन ने तुरंत नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की फालतू बातें करना गलत है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने उनके रिएक्शन का समर्थन किया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन