June 22, 2026
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आ रही नई फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर', जिमी शेरगिल भी होंगे साथ
Advertisement Banner

तमन्ना भाटिया ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर एक बार फिर दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। फिल्म का नाम है ‘सिकंदर का मुकद्दर’, जिसमें उनके साथ जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं नीरज पांडे, जो इससे पहले अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ‘सिकंदर का मुकद्दर’ सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, और इसे सीधे ओटीटी पर देखने का मौका मिलेगा। फिलहाल, रिलीज तारीख का इंतजार है, लेकिन नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा जारी किए गए पहले वीडियो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

इस वीडियो में तमन्ना, जिमी और अविनाश की तिकड़ी को एक धमाकेदार मिशन पर दिखाया गया है। कहानी में 60 करोड़ की हीरों की चोरी, एक लंबी तलाश और एक इंस्पेक्टर की हार न मानने वाली जिद शामिल है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस वीडियो के साथ लिखा है, “60 करोड़ की हीरे चोरी, एक लंबी तलाश और एक इंस्पेक्टर जो नहीं मानेगा हार। ‘सिकंदर का मुकद्दर’ जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन