एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन ।News4u36

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और पोलो के शौकीन थे। उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा दिया है।

निधन से कुछ घंटे पहले किया था आखिरी ट्वीट

हैरानी की बात यह रही कि अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताते हुए X (Twitter) पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था:
“अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर भयानक है। मेरी प्रार्थना सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।”
अब यह ट्वीट उनके जीवन का आखिरी ट्वीट बन गया।

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड थे संजय कपूर

संजय कपूर की शादी 2003 में करिश्मा कपूर से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। लेकिन कुछ सालों में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और 2016 में तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना जैसे आरोप लगाए थे, जो काफी सुर्खियों में रहा।

दूसरी शादी की थी प्रिया सचदेव से

तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है।
करिश्मा कपूर की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, अलग होने के बाद भी संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन