‘छठी मइया की भक्ति में डूबी अभिनेत्री Akshara Singh, एक ही दिन में रिकार्डिंग और रिलीज भी कर दिया दिल छूने वाला गाना

आज से लोक आस्था का पावनपर्व छठ शुरू हो गया है। चार दिनों तक के इस पावन छठ पूजा में पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन में खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य फिर चौथे दिन उषा अर्घ्य के इसका समापन होता है।

भोजपुरी के कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में छठी मैया के गीत बड़े धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। छठ महापर्व के पास आते ही छठी मैया पर बनाए गए कईयों भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते है।

इसी बीच अभिनेत्री से गायिका बन अक्षरा सिंह(Akshara Singh) ने महापर्व छठ पर ‘छठी मईया करिहा दुलार'(Chhathi Maiya Kariha Dular) एल्बम रिलीज कर सभी का दिल जीत लिया है।

भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठी मैया पर बनी ‘छठी मईया करिहा दुलार'(Chhathi Maiya Kariha Dular) म्यूजिक वीडियो को रिलीज कर दिया है।

म्यूजिक वीडियो देखने से लग रहा की इसे बिना किसी तैयारी के ही रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह स्टूडियो में गाना गाती नजर आ रही हैं, जिसमें कुछ शॉट्स डालकर वीडियो बनाया गया है।

दरअसल, भोजपुरी फिल्म और इसके अभिनेता अपने पारंपरिक त्योहारों से खास जुड़ाव रखते हैं,किसी पर्व या त्योहार के नजदीक आते ही वे इससे जुड़ा वीडियो और गीत भी तैयार कर लेते हैं।

अपने सभी फैंस के लिए अक्षरा सिंह भी हर पर्व या त्यौहार में कोई न कोई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करती ही हैं, लेकिन इस बार वह थोड़ी व्यस्त थी जिसकी वजह से वह पहले से म्यूजिक एल्बम तैयार नहीं कर पाई। इसी कारण एक दिन में ही गाने की रिकॉर्डिंग और वीडियो बनाकर उसे रिलीज कर दी।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह(Akshara Singh)का यह छठ गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार'(Chhathi Maiya Kariha Dular) मनोज यादव के द्वारा लिखा गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन