राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्रेन हेमरेज के कारण उनका ब्लड प्रेशर भी हाई हो गया। उन्हें तुरंत श्री राम अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, आचार्य सत्येंद्र दास की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिटी हॉस्पिटल न्यूरो केयर में भेजा गया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में 17 जगहों पर ब्लड क्लॉटिंग का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिवियर ब्रेन हेमरेज हुआ है। बाद में उन्हें लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

आचार्य सत्येंद्र दास पहले भी अपनी उम्र के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं, जिनमें पैर की समस्या और शुगर, बीपी का इलाज शामिल था।

आचार्य सत्येंद्र दास पिछले 34 वर्षों से राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की सेवा कर रहे हैं। 1992 में जब विवादित ढांचा गिराया गया था, तब उन्हें मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, और वह ट्रस्ट के अधीन मुख्य पुजारी के रूप में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन