भिलाई: 60 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

भिलाई, दुर्ग। भिलाई नगर निगम ने आज सुबह गौतम नगर, वार्ड 42 खुर्सीपार में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने करीब 60 अवैध मकानों को तोड़ना शुरू किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें नगर निगम के साथ तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

250 से ज्यादा मकान अतिक्रमण में

वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि यहां 250 से ज्यादा मकान नाले और सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए हैं। निगम ने पहले ही 10 से ज्यादा नोटिस जारी किए थे, लेकिन लोगों ने मकान खाली नहीं किए।

अब निगम ने मेन सीवरेज लाइन के दोनों ओर 5-5 फीट तक का अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई है। इसके बाद नई सीवरेज लाइन और नाला निर्माण होगा।

स्थायी समाधान की उम्मीद

पार्षद का कहना है कि एक बार यह सीवरेज लाइन बन गई, तो खुर्सीपार क्षेत्र की जलभराव और सीवरेज की समस्या अगले 50 सालों तक खत्म हो सकती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन