कबीरधाम में सुशासन तिहार : कलेक्टर ने गांव में बैठकर सुनीं समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश ।News4u36

कबीरधाम में सुशासन तिहार : कलेक्टर ने गांव में बैठकर सुनीं समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश

Mkyadu
2 Min Read

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत जोरदार उत्साह के साथ हुई। पहले दिन कलेक्टर गोपाल वर्मा ग्राम गांगपुर पहुंचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्राम गांगपुर में 73 आवेदन मिले, जिनमें ज़्यादातर जॉब कार्ड, पीएम आवास और राजस्व से संबंधित थे। इस मौके पर अपर कलेक्टर विनय पोयम, तहसीलदार, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुशासन तिहार में जनता की भागीदारी

दूसरे दिन जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन दिए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान पेटियों के ज़रिए समस्याएं, शिकायतें और मांगें जमा की जा रही हैं। यह अभियान 11 अप्रैल तक चलेगा।

हर स्तर पर समाधान पेटी की व्यवस्था

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच के अनुसार इस अभियान का मकसद शासन और जनता के बीच सीधा संवाद बनाना है। कलेक्टर वर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट, जनपद, तहसील और पंचायत कार्यालयों में समाधान पेटियां रखी गई हैं।

ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा गया सिस्टम

हर आवेदन को कोड के साथ पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। नागरिकों को कोड सहित प्रिंटेड आवेदन और पावती दी जा रही है, जिससे वह अपने आवेदन की स्थिति जान सकें।

तीन चरणों में होगा आवेदन का समाधान

पहला चरण (8-11 अप्रैल): आवेदन जमा किए जा रहे हैं।

दूसरा चरण: सभी आवेदनों को स्कैन कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

तीसरा चरण (5-31 मई): समाधान शिविरों का आयोजन होगा, जहां आवेदनों का तुरंत निपटारा किया जाएगा। जिन मामलों का शिविर में समाधान संभव नहीं होगा, उन्हें एक महीने में हल किया जाएगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राही योजनाओं के आवेदन भी लिए जाएंगे। हर शिविर की निगरानी के लिए खंड स्तरीय अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन