चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले वनडे के टॉप गेंदबाजों पर नजर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इस मुकाबले से पहले आइए वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

  1. मोहम्मद शमी – 7/57 (2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी।

भारत ने 398 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 327 रन पर ऑल आउट हो गया था।
शमी ने 57 रन देकर 7 विकेट झटके और न्यूजीलैंड के टॉप और मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था।
वनडे करियर में शमी अब तक 23.85 की औसत से 202 विकेट ले चुके हैं।

  1. शेन बॉन्ड – 6/19 (2005 त्रिकोणीय सीरीज)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने 2005 की त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़े (6/19) दर्ज किए थे।

बुलवायो में न्यूजीलैंड ने 216 रन बनाए थे और बॉन्ड ने भारतीय पारी को 51 रन से हारने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने सौरव गांगुली, इरफान पठान समेत भारतीय टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया था।
अपने वनडे करियर में बॉन्ड ने 20.88 की औसत से 147 विकेट लिए थे।

  1. अमित मिश्रा – 5/18 (2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज)

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 2016 में विशाखापत्तनम में खेले गए 5वें वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 18 रन देकर 5 विकेट लिए और न्यूजीलैंड को सिर्फ 79 रन पर समेट दिया।
भारत ने यह मुकाबला 190 रन से जीता।
दिलचस्प बात यह थी कि मिश्रा के 5 में से 4 विकेट बिना खाता खोले आउट हुए।
उन्होंने अपने वनडे करियर में 23.60 की औसत से 64 विकेट लिए हैं।

  1. ट्रेंट बोल्ट – 5/21 (2019 वनडे सीरीज)

2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था।

उन्होंने 21 रन देकर 5 विकेट लिए और भारतीय टीम सिर्फ 92 रन पर ऑल आउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता।

वनडे करियर में बोल्ट ने अब तक 24.38 की औसत से 211 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन