चायवाले जीवर्धन चौहान बने महापौर, रायगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत ।News4u36

चायवाले जीवर्धन चौहान बने महापौर, रायगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। नगर निगम चुनाव 2025 में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए महापौर पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,000 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।

भाजपा की बड़ी जीत:

भाजपा ने 33 वार्डों में जीत दर्ज की।
कांग्रेस को सिर्फ 12 वार्डों में संतोष करना पड़ा।
बसपा ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की।

2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

यहां कुल मतदान 69.68% हुआ। महापौर पद के लिए 7 उम्मीदवार और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी मैदान में थे। डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हुई और 9:30 बजे से EVM वोटों की गिनती हुई। वार्ड नंबर 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके थे।

भाजपा नेता ओपी चौधरी का बयान:

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा, “एक साल में सुशासन और विकास के कारण प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। बस्तर से सरगुजा तक कमल खिला है। अब डबल इंजन सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ गया है, जिससे छत्तीसगढ़ का विकास और तेज़ होगा। चाय ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता का जो समर्थन मिला है, हम उसके लिए आभारी हैं और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।”

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन