June 26, 2026
मथुरा में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी का होंठ काटा
Advertisement Banner

मथुरा : मथुरा जिले के थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता के साथ उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी के भी गंभीर आरोप लगे हैं।

विवाद के दौरान पति ने काटा होंठ

मथुरा के सौंख इलाके में घर का काम कर रही पत्नी का पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी का होंठ काट लिया, जिससे उसका होंठ बुरी तरह जख्मी हो गया और खून बहने लगा। इस बीच बचाने आई पीड़िता की बहन के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

पीड़िता ने लिखकर बयान दिया

घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। होंठ बुरी तरह जख्मी होने के कारण वह अब बोलने में असमर्थ है। इस वजह से उसने लिखित रूप में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि जब उसने विरोध किया तो सास और देवर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी मोहित तोमर के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन