Asif khan wedding: पंचायत’ के ‘दामाद जी’ आसिफ खान ने की शादी

वेब सीरीज पंचायत में फुलेरा के दामादजी यानी गणेश का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा से निकाह कर लिया। आसिफ ने 10 दिसंबर को अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वे व्हाइट शेरवानी में और जेबा रेड लहंगे में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में एक पल में आसिफ अपनी दुल्हन के माथे पर प्यार से किस करते हुए दिखते हैं, तो दूसरे पल में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आसिफ के फैंस भी इस खूबसूरत जोड़ी को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं, और कुछ मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत मुबारक हो,” तो वहीं दूसरे ने कहा, “भैया पन्नी वाली कुर्सी मत भूलना साथ ले जाना अब!” एक यूजर ने फुल मस्ती में लिखा, “मुबारक हो फुलेरा के सबसे अच्छे दामाद को!” और कुछ ने तो और भी मजेदार बातें कीं जैसे, “चक्का वाली कुर्सी मिली ना?” और “बस नाराज मत होना अपनी शादी में!”

https://www.instagram.com/p/DDeoKI4yNuI/?utm_source=ig_web_copy_link

आसिफ खान ने पंचायत के अलावा मिर्जापुर, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पगलैट, ककुडा, और अग्निपथ जैसी फिल्म और वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने हॉरर फिल्म परी में भी अभिनय किया था, जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन