म्यूजिक टीचर के जोरदार थप्पड़ से छात्र ICU में हुआ भर्ती है,मचा हड़कंप..

 टीचर के गुस्से का शिकार हुआ छात्र, कक्षा में कर गया बस छोटी सी गलती,गुस्साए टीचर की मार से मासूम अस्पताल में हुआ भर्ती।

Student admitted to ICU due to music teacher's strong slap, created panic..

MP News: रीवा के एक प्राइवेट स्कूल से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल का मासूम छात्र म्यूजिक टीचर की बेरहमी से मार से घायल हो गया,जिसकी वजह से उसे ICU में भी भर्ती होना पड़ा।

 मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी टीचर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।   

घटना शहर के भास्कर स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल जनार्दन कॉलोनी का है. बीते 28 अगस्त को 12 वर्षीय छात्र रोज की भांति स्कूल गया था. म्यूजिक टीचर क्लास में प्रवेश करते हैं. किंतु छात्र टीचर को नमस्ते करने खड़ा नहीं हो पाया.बस यही बात टीचर ऋषभ पांडेय को गुस्सा दिला गई. और टीचर ने छात्र को जोर का तमाचा रसीद कर दिया।

 टीचर के हाथो में रुद्राक्ष की माला बंधी हुई थी,उसी से छात्र के दिमाग के पास गहरी चोट आ गई. इससे आंखे भी सूज गई. छात्र रोता बिलखता घर पंहुचा और मां को सारी बात बताई.

परिजन इसे सामान्य समझ कर दर्द की दवा देकर छात्र के ठीक होने के इंतजार में थे, किंतु छात्र का बुखार तीन दिन बाद और बढ़ गया. जिसके बाद उसे आनन फानन में संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

छात्र के MRI और सिटी स्कैन से पता चला कि उसके सिर में गंभीर चोट आई है. छात्र की तबीयत बिगड़त  जा रही थी।

लिहाजा, उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया. कुछ दिनों तक जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हुआ, लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता देख उसे नागपुर रेफर किया गया. वहां डॉक्टर्स ने छात्र के सिर का ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली है. छात्र गंभीर हालत में अभी भी ICU में भर्ती है. 

 नागपुर से लौटकर परिजनों ने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है,टीचर के हाथ में जो रुद्राक्ष बांधा था.उसी से छात्र के सिर और आंख के बीच चोट लगा, टीचर ऋषभ पांडेय भी डरके मारे फरार है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन