रायपुर: कबाड़ गोदाम में आग से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाके की सुरक्षा पर सवाल

रायपुर के फाफाडीह इलाके में स्थित चांडक कॉम्प्लेक्स के गोदाम में बीती रात भयंकर आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए नगर निगम और निजी दमकल विभाग के 15 वाहनों को 7 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। करीब 50 फेरे लगाने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे रहे। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

सकरी गलियों और गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से दमकल वाहनों को गोदाम तक पहुंचने में दिक्कत हुई। हालांकि, तीन दमकल वाहन इलाके को ठंडा रखने के लिए तैनात किए गए थे ताकि आग और न फैले। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

गोदाम में रखे कबाड़ का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। रिहायशी इलाके में स्थित इस गोदाम में आग लगने से सुरक्षा और नगर नियोजन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन