गरियाबंद NH में दर्दनाक हादसा, बोलेरो से बाइक की टक्कर में 2 की मौत ।News4u36

गरियाबंद NH में दर्दनाक हादसा, बोलेरो से बाइक की टक्कर में 2 की मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

गरियाबंद. नेशनल हाईवे 130 सी पर देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और बाइक के बीच सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

देवभोग से जा रही बोलेरो वाहन ने मूडागांव से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और सवार 20 मीटर दूर जा गिरे। बाइक के चिथड़े उड़ गए और बोलेरो का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी (35 साल) और सवार दुलार मांझी (50 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ममेरा भाई थे और निजी काम से देवभोग की ओर जा रहे थे।

बोलेरो गाड़ी खोखमा ग्राम के निवासी चालक की थी, जो सराईपानी से एक मरीज को लेकर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दी। दोनों शवों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन