June 30, 2026
बालोद में 35 यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार
Advertisement Banner

बालोद: छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग से टकराई और करीब पांच फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से सभी को चोटें आई हैं।

हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करने लगे। जानकारी के अनुसार, करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, और उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस के कंडक्टर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीएम, और तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई, जो तेज रफ्तार में बस चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।

प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भेजा, और घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की तलाश जारी है। यात्रियों ने प्रशासन से इस लापरवाही के लिए बस चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन