बलौदाबाजार में फिर हंगामा,उपद्रवियों ने दामाखेड़ा आश्रम में फेंका बम ।News4u36

बलौदाबाजार में फिर हंगामा,उपद्रवियों ने दामाखेड़ा आश्रम में फेंका बम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बड़ा विवाद हुआ है। दिवाली की रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के दामाखेड़ा आश्रम में पटाखा फोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम में बम फेंके और पत्थरबाजी भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तुरंत आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ जारी है। सुरक्षा के लिए आश्रम पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि 1 नवंबर की रात करीब 09:45 बजे कुछ लोग, जिनमें दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू शामिल थे, लाठी, डंडे और पटाखों के साथ जबरन आश्रम में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने धमकी देते हुए गालियां दीं, बम फेंके और पत्थरबाजी की।

इस घटना के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया और अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आश्रम में सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति काबू में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रकाश मुनि जी की शिकायत पर पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच के पति समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। सरपंच का पति फिलहाल फरार है और उस पर पहले भी 10 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन