June 21, 2026
Food Vlogger Viral Video
Advertisement Banner

Food Vlogger Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में एक नया ट्रेंड जोरों पर है – फूड व्लॉगर बिना पैसे दिए पब्लिसिटी के नाम पर फ्री का खाना खाने के चक्कर में रहते हैं। इनकी चालाकी का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इनके वीडियो की बाढ़ आई हुई है, जहां ये हर बार पब्लिसिटी का लालच देकर रेस्टोरेंट्स से खाना मुफ्त में उड़ा लेते हैं। लेकिन हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। एक वायरल वीडियो में एक रेस्टोरेंट मालिक ने फूड व्लॉगर की चालाकी पर ऐसा पलटवार किया कि लोग वाह-वाह करने लगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड व्लॉगर रेस्टोरेंट में स्प्रिंग रोल का ऑर्डर करता है और हाथों-हाथ पैसे भी देता है। थोड़ी देर बाद रेस्टोरेंट मालिक उसे बुलाता है, लेकिन रोल देने के बजाय उसके हाथ में पैसे वापस रखते हुए साफ कहता है, “तुम जैसे फूड व्लॉगर से मैं दूर ही रहता हूँ। तुम यहीं खाकर अच्छा-अच्छा रिव्यू दोगे और फिर अपने वीडियो में मेरे खाने को कोसोगे कि इसमें तेल टपक रहा है या स्वाद में कमी है। मुझे तुम्हारे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है, जाओ यहां से!” इतना सुनते ही व्लॉगर सकते में आ जाता है।

मालिक की ये बात सुनकर फूड व्लॉगर की हालत देखने लायक हो जाती है। मालिक का गुस्सा बढ़ता देख छोटू उसे बाहर का रास्ता दिखाता है और व्लॉगर बड़बड़ाता हुआ निकल जाता है।

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग रेस्टोरेंट मालिक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही किया मालिक ने! किसी का धंधा चौपट करने का हक किसी को नहीं है।” एक और यूजर ने लिखा, “काश सभी रेस्टोरेंट्स मालिक ऐसे फूड व्लॉगर्स के साथ सख्ती से पेश आएं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन