फुटपाथ पर सोने वालों पर गाड़ी…’, सलमान से मिलने पर अनिरुद्धाचार्य का पुराना वीडियो हुआ वायरल ।News4u36

फुटपाथ पर सोने वालों पर गाड़ी…’, सलमान से मिलने पर अनिरुद्धाचार्य का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

सलमान खान का बहुप्रतीक्षित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब शुरू हो चुका है! इसका ग्रैंड प्रीमियर हाल ही में हुआ, जहां 18 प्रतिभागियों ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ घर में कदम रखा। इस शो में चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, रजत दलाल, मुस्कान बामने, अरफीन खान, हेमा शर्मा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, श्रुतिका अर्जुन और नायरा बनर्जी जैसे नामी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

इस बार शो में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी नजर आए, जिन्होंने सलमान और कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार बातचीत की। खास बात ये रही कि उन्होंने सलमान को भगवत गीता उपहार में दी, लेकिन इसी ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया।

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनिरुद्धाचार्य ने बिना नाम लिए सलमान पर तंज कसा था। उन्होंने कहा, “ये पिक्चर बनाने वालों को इतनी चिंता थी तो उनसे पूछो मूर्खों से कि कितनी यूनिवर्सिटीज बनवा दी गरीबों के लिए?” इस बयान के बाद कुछ नेटिज़न्स ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य को सलमान को गीता देने की क्या जरूरत थी, जबकि वे पहले सलमान के बारे में ऐसी बातें कर चुके थे।

वायरल वीडियो को लेकर ट्रोलर्स ने मजेदार टिप्पणियां कीं। एक ने लिखा, “बाबा अनिरुद्धाचार्य जी सलमान खान के साथ बिग बॉस के सेट पर। 70 में क्या जोड़े 17 हो जाए!” दूसरे ने पूछा कि अनिरुद्धाचार्य ने सलमान को गीता क्यों दी।

हालांकि, इस पूरे मामले पर ना तो सलमान और ना ही अनिरुद्धाचार्य ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

आपको याद दिला दें कि अनिरुद्धाचार्य ने इशारों-इशारों में सलमान खान के हिट एंड रन केस का भी जिक्र किया था, जब सलमान की गाड़ी 2002 में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इस मामले में सलमान को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। यह मामला आज भी विवादों में है, और अब अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणियों ने इसे फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

‘बिग बॉस 18’ में होने वाले ड्रामा और कंटेस्टेंट्स की आपसी खींचतान का इंतजार अब सभी कर रहे हैं। देखते हैं कि इस शो में और क्या-क्या नया देखने को मिलता है!

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन