केजरीवाल के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा ।News4u36

केजरीवाल के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली: सोमवार की सुबह एक नई राजनीतिक हलचल के साथ शुरू हुई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की। यह खबर जैसे ही बाहर आई, पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, “आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है।”

सिसोदिया ने याद दिलाया कि पिछले दो वर्षों में ईडी ने कई बार आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं के घरों पर छापे मारे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन शामिल हैं, लेकिन हर बार कुछ भी ठोस हाथ नहीं लगा। यह सब कुछ एक बड़े साजिश का हिस्सा लगता है, जहां मोदी सरकार की एजेंसियां फर्जी मामलों के जरिए आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

संजीव अरोड़ा का जवाब

इसी बीच, संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं।” अरोड़ा ने कहा कि उन्हें ईडी के तलाशी अभियान के कारण के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

आप के नेताओं पर कार्रवाई का सिलसिला

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईडी की कार्रवाई का सिलसिला अभी थमता नहीं दिखता। पिछले कुछ समय में पार्टी के कई प्रमुख नेता एजेंसियों के शिकंजे में आ चुके हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह शामिल हैं। हालांकि, सत्येंद्र जैन को छोड़कर बाकी सभी नेता फिलहाल जमानत पर हैं। शराब घोटाला मामले में ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी सक्रिय है, जो इस पूरे मामले को और भी जटिल बनाता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन