मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं : ममता बनर्जी ।News4u36

मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं : ममता बनर्जी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की पिछले महीने रेप के बाद हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आज भी राज्य सरकार और डॉक्टरों के बीच बातचीत नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो घंटे तक हड़ताली डॉक्टरों से मिलने के लिए इंतजार करती रहीं, लेकिन डॉक्टर मिलने नहीं आए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह जनता के लिए इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं भी इस मामले में न्याय चाहती हूं।” ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आज इस मामले का समाधान हो जाएगा।

हड़ताली डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करने से मना कर दिया और बैठक को लाइव स्ट्रीम करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से मिलने के लिए तीन बार कोशिश की, लेकिन डॉक्टर बैठक में नहीं आए। ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से शेयर किया जा सकता था, लेकिन मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से लाइव स्ट्रीमिंग संभव नहीं थी।

ममता बनर्जी ने साफ किया कि वह हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें माफ कर दूंगी क्योंकि हम बड़े हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्यभर में सात लाख मरीज परेशान हुए हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन