June 24, 2026
Advertisement Banner

 

छत्तीसगढ़ में अब खुलेगा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका ऐलान कर दिया है।वही जो बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले हैं उनको अब 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा । इसी के साथ राज्य में ही उनके   अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा उपलब्ध हो जाएगी । प्रदेश में ही चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ होंगे इंग्लिश मीडियम स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय

प्रथम चरण अनुसार आने वाली शैक्षणिक सत्र जून 2023 से ही राज्य के कई प्रमुख नगर व शहरों में कम से कम 10 अंग्रेजी मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे।

इसके बाद आगामी तीन साल में ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज।

वर्तमान की शिक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में अंग्रेजी मीडियम के शासकीय महाविद्यालय न होने की वजह से राज्य के सभी विद्यार्थियों को अपने उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। विद्यार्थियों के महानगरों में प्रवेश लेने के कारण उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पढ़ता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर ही इस कार्ययोजना को प्रस्तुत करने के आदेश दिए ।

CG Big breaking news: राज्य में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलने के बाद अब हुई अंग्रेजी माध्यम की कॉलेज खोलने की तैयारी, ऐसा पहला कॉलेज खुलेगा यहां…

 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की मिली सफलता के बाद से अब भूपेश सरकार अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है। इसी के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अब सूबे के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अंग्रेजी के जानकार प्राध्यापको की जानकारी मंगाई है। विभाग के अवर सचिव ने भी इस पर तीन दिन के भीतर ही जवाब मांगा है।

अफसरों के अनुसार राज्य सरकार मॉडल के रूप में राजधानी रायपुर में अंग्रेजी माध्यम कॉलेज खोलने जा रहा है। रायपुर के पश्चात इसका जिलों में विस्तार कर दिया जाएगा। गौरतलब, है की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की स्कूल योजना काफी सफल रहा था। इस स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए भी काफी होड़ मची हुई है। जिसे देखते हुए अब राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम कॉलेज खोलने जा रहा है। देखिए अवर सचिव का वह पत्र, जो उन्होंने प्राचार्यों को  लिखा है… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन