Mulayam Singh Yadav: नहीं रहे ‘नेताजी’.. मुलायाम सिंह यादव, राजनीतिक जगत के एक ‘युग’ का हुआ अंत..

mulayam singh yadav
mulayam singh yadav

सोमवार को समाजवादी पार्टी के नायक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का लंबी बीमारी के पश्चात  निधन हो गया। उत्तर प्रदेश में 3 बार मुख्यमंत्री तथा केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav news) देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक थे।

 सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम के स्वास्थ्य की निगरानी खुद मेदांता के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन जी कर रहे थे। 

किंतु स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनको बचाया नहीं जा सका और मुलायम जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जब से ही मुलायम सिंह यादव को अस्‍पताल में भर्ती किया गया था, तभी से लगातार उनके सभी प्रशंसक और समर्थक यादव जी के ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे थे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को मुलायम की स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 2 अक्टूबर को ही वह स्पेशल विमान से दिल्ली के रास्ते से गुरुग्राम पहुंचे। 

 शिवपाल यादव तथा रामगोपाल यादव भी दिल्ली में ही मौजूद रहे। अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल और बच्चे के साथ गुरुग्राम पहुंचे हैं। अखिलेश शनिवार को ही दिल्ली से लखनऊ आए थे, लेकिन मुलायम यादव की तबीयत की वजह से वह अचानक फिर गुरुग्राम पहुंचे।

मुलायम सिंह यादव(mulayam singh yadav) एक दशक के वरिष्ठ राजनेता

मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई में 22 नवंबर 1939 को हुआ था, लगभग 6 दशक तक सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे। वे कई बार विधान परिषद और यूपी विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 

इसके अलावा संसद के सदस्य के रूप में उन्होंने ग्यारहवीं, बारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा में भी हिस्सा लिया। मुलायम यादव सन् 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 तथा 1996 में कुल 8 बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 

मुलायम यादव (mulayam singh yadav)यूपी के सीएम तथा रक्षामंत्री भी रहे

यूपी के सीएम के रूप में मुलायम सिंह यादव ने तीन बार कार्यभार संभाला। पहली बार वे 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991तक, दूसरी बार 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक तथा तीसरी बार 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला।

इनके अलावा उन्होंने एचडी देवगौड़ा की संयुक्त गठबंधन वाली सरकार में सन् 1996 में रक्षामंत्री के तौर पर भी कार्य किया। मुलायम सिंह यादव राजनीतिक जगत का वो जाना पहचाना नाम है जो की उत्तरप्रदेश और देश की राजनीति की नब्ज को भली भांति समझते थे । सभी दलों से सम्मानित व्यक्ति भी थे।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन