Congress President Election 2022: चुनाव से पहले उड़ी मल्लिकार्जुन खड़गे की नींद, अफवाह ऐसी की देनी पड़ी सफाई

congress president election date
congress president election date
Congress president News: खड़गे ने बताया कि जानबूझकर किसी ने इस तरह की अफवाह फैलाई है. उसका उदेश्य सिर्फ पार्टी को बदनाम करना है. सोनिया गांधी यह पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह अध्यक्ष पद के चुनाव में शामिल नहीं होंगी.

Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव तारीखें जैसे-जैसे समीप आती जा रही हैं, वैसे-वैसे कुछ अफवाहों का दौर भी शुरू हो चुका है. बीते दिनों कुछ ऐसी ही एक अफवाह फैली है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए खुद सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया है. 

अफवाह ये भी है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के कहने पर ही अपना नामांकन दाखिल किया था. अध्यक्ष पद की वोटिंग से पहले ऐसी अफवाह को फैलते देख खुद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया के सामने इन सभी अफवाहों पर जवाब देते हुए सफाई दी।

 खड़गे ने बताया कि जानबूझकर किसी ने इस तरह की अफवाह फैलाई है. उसका उदेश्य सिर्फ पार्टी को बदनाम करना है. सोनिया गांधी यह पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह अध्यक्ष पद के चुनाव में शामिल नहीं होंगी. और न ही किसी भी उम्मीदवार के समर्थन में उतरेंगी. 

सोनिया गांधी ने मेरे नाम को लेकर सुझाव दिया, ये सब गलत है. मैंने ऐसा कभी भी नहीं कहा. सोनिया गांधी की ओर से शुरुआत में ही यह बात स्पष्ट कर दिया गया था कि, गांधी परिवार का कोई भी सदस्य इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा. 

congress president election date:कैसा है कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का पूरा शेड्यूल ?

 22 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई .  नामांकन भरने की तारीख 30 सितंबर तक थी, साथ ही नामांकन वापस लेना हो तो उसकी अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई थी. 

अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि इसका परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होगा. बता दें कि इस बार अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही केरल से सांसद शशि थरूर भी उम्मीदवारी में हैं. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि खड़गे ही बाजी मारेंगे. इसके पीछे की वजह उनका गांधी परिवार का नजदीकी होना बताया जा रहा है.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन