पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाई फांसी, लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी, अब साथ में होगा अंतिम संस्कार ।News4u36

पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाई फांसी, लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी, अब साथ में होगा अंतिम संस्कार

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Breaking news

शुजालपुर सिटी के रायकनपुरा इलाके में एक महिला की स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने से मौत हो गई। जिसके 2 घंटे के अंतराल में ही उसके पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 21 वर्षीय आगर निवासी संजना की शादी साल 2021 में लॉकडाउन के वक्त शुजालपुर सिटी रायकनपुरा निवासी लखन जाटव से हुई थी। लखन जाटव मकान मिस्त्री था.

उनकी शादी को करीब डेढ़ वर्ष ही हुए थे। दोनों की कोई भी संतान नहीं थी। नगर पालिका के पास ही निवास में वे दोनो अपने परिवार के बाकी अन्य लोगो के साथ रहते थे। 

बुधवार के दिन दोपहर में संजना को पेट दर्द की शिकायत होने पर 4 बजे सिटी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। 

महिला का इलाज करने वाले डॉ. एके सोनी ने बताया कि उनको उपचार दे दिया गया था, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत में आराम न मिलने पर, सोनोग्राफी तथा कुछ अन्य जांच हेतु रात के करीब 2 बजे 108 सरकारी एम्बुलेंस की व्यवस्था कराते हुए अस्पताल से महिला को सीधे शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देते हुए रेफर किया।

महिला की हुई मौत! 

महिला के परिजनों ने खुद के व्यक्तिगत साधन से रोगी को ले जाने की बात कही थी। फिर वे अस्पताल से चले गए। किंतु सुबह करीब 4 बजे महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, वे लोग दोबारा उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे,

फिर अस्पताल में जांच के दौरान महिला मृत पाई गई। परिजन शव को वहीं पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाकर घर चले गए।

पति ने लगाई फांसी

पुलिस प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि सुबह के समय करीब 6 बजे, जब मृतका संजना का देवर बाथरूम करने गया, तो उसने अपने बड़े भाई लखन को मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता देखा। 

जिसके बाद पुलिस को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिटी अस्पताल में भेजा दिया गया है।

एक ही रात में परिवार के दो लोगो की मौत से परिजन सदमे में है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी की मौत से परेशान पति ने फांसी लगाई है।

 फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। पति पत्नी दोनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share this Article
Leave a comment
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन