Bihar: नीतीश कुमार ने केके पाठक के फैसले पर लगाया लगाम,अब 10 से 4 बजे तक रहेगी सरकारी स्कूल की टाइमिंग..

Bihar School Timing Change: बिहार मे स्कूलों की टाइमिंग को लेकर छिड़ी बहस अब सुलझ चुकी है. केके पाठक ने स्कूल की जो टाइमिंग 9-5 बजे तय की थी उसे अब बिहार CM नीतीश कुमार ने बदल दिया है…

दरअसल मंगलवार के दिन विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही बिहार के स्कूलों की टाइमिंग को लेकर सवाल जवाब शुरू हुआ. इस बीच विपक्ष के विधायकों के द्वारा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विरोध में जमकर हल्ला बोला और वेल में जा पहुंचे.जिसमे स्कूलों की टाइमिंग और केके पाठक के कड़े निर्णय तक पर सवाल उठाए गए.

जिसके बाद CM Nitish Kumar ने स्कूलों की टाइमिंग पर एक बड़ा निर्देश दिया. नीतीश कुमार ने उस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई जिसमे सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक स्कूलों की टाइमिंग की रखी गई थी.

Bihar School Timing Change

फिर उन्होंने कहा कि सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक स्कूलों का संचालन किया जाएगा. सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि स्कूल में हम भी पढ़ते थे. 9 से 5 बजे तक स्कूल का समय ठीक नहीं है इस विषय में अधिकारियों से आज ही मैं बात करूंगा.

जानकारी अनुसार CM ने पहले ही इस मामले पर केके पाठक को स्कूलों का संचालन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक ही करने का आदेश दिया था,किंतु आदेश की अनदेखी करी गई.

शिक्षकों की ड्यूटी टाइम पर नीतीश कुमार ने कहा कि पहले ही हमने इसके लिए निर्देश दिया था. हम आज ही इस मामले पर अधिकारी से बात करेंगे.

बतादें कि जब से स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाई गई है तभी से बिहार के शिक्षक केके पाठक के आदेश से काफी नाराज थे,ऐसे में अब इस आदेश से निश्चित ही शिक्षकों को थोड़ी राहत मिली होगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन